तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की तैनाती की गई. यह कार्रवाई पहाड़ी के ऊपर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने की प्रस्तावित व्यवस्था से पहले की गई है.

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, CRPF की एक कंपनी को Rapid Action Force (RAF) की इकाइयों के साथ मंदिर परिसर के पास तैनात किया गया है. बलों ने पहाड़ी की ओर जाने वाले रास्तों पर निगरानी और परिधि सुरक्षा के लिए चेकपॉइंट स्थापित किए हैं.

यह तैनाती सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के बाद हुई है, जिसमें दीपथून पर दीप जलाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया था. पहाड़ी पर श्री सुब्रमणिय स्वामी मंदिर के अलावा सिकंदर बदूशा दरगाह भी स्थित है, इसलिए प्रशासन का जोर दोनों धार्मिक स्थलों और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही पर है.

24 नवंबर को दीपथून पर दीप नहीं जलाए जाने के बाद यह मामला विवाद में आया था. शनिवार के आयोजन के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने पहाड़ी और पहुंच मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई है.