सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी ए. अरुण की बिना शर्त माफी स्वीकार करते हुए मद्रास हाईकोर्ट की उनके खिलाफ की गई प्रतिकूल टिप्पणियां हटाने का निर्देश दिया है. यह आदेश 2 नवंबर 2026 को ए. अरुण बनाम वर्षा शर्मा मामले में दिया गया.

जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस आर. महादेवन और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने हाईकोर्ट के फैसले के पैराग्राफ 6, 8, 10 और 19 से 23 में दर्ज टिप्पणियों को expunge करने का आदेश दिया. अरुण ने सुनवाई के दौरान अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में अधिक सावधानी बरतने का आश्वासन दिया था.

मामला उस निवारक हिरासत आदेश से जुड़ा था, जिसे अरुण ने ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नर रहते हुए तमिलनाडु Goondas Act के तहत जारी किया था. मद्रास हाईकोर्ट ने हिरासत आदेश रद्द कर अधिकारी के आचरण पर कड़ी टिप्पणियां की थीं.

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि टिप्पणियां हटाने का आदेश हाईकोर्ट के हिरासत आदेश रद्द करने वाले फैसले को प्रभावित नहीं करेगा. पीठ ने कहा कि किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित करने वाली शक्तियों का इस्तेमाल अत्यधिक सावधानी और कानून के अनुरूप होना चाहिए. कोर्ट ने यह भी चेताया कि माफी मांगना उचित सावधानी का विकल्प नहीं हो सकता.