सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को तमिलनाडु में जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के हिंदी को लेकर रुख पर टिप्पणी की. पीठ ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि तमिलनाडु की धरती पर हिंदी पढ़ाई ही न जाए और राज्य सरकार को अपनी सोच में बदलाव करना चाहिए.
जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस एजी मसीह की पीठ तमिलनाडु सरकार की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें मद्रास हाई कोर्ट के हर जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित करने के निर्देश को चुनौती दी गई है. राज्य सरकार का तर्क है कि इन स्कूलों की तीन-भाषा व्यवस्था तमिलनाडु की दो-भाषा नीति से टकराती है.
सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि हिंदी को लेकर मतभेद होने पर केंद्र और राज्य बातचीत कर सकते हैं. पीठ ने स्पष्ट किया कि राज्य से जमीन अधिग्रहण करने को नहीं कहा गया है, बल्कि स्कूलों के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने को कहा गया है.
अदालत ने 15 दिसंबर 2025 के अपने अंतरिम आदेश को लागू करने के लिए तमिलनाडु सरकार को तीन महीने का समय दिया. उस आदेश में हर जिले में नवोदय विद्यालय के लिए आवश्यक जमीन की पहचान करने को कहा गया था.
