चेन्नई: तमिलनाडु दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने लोगों से तमिल भाषा, कला, संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की. उन्होंने राज्य की विशिष्ट पहचान और ऐतिहासिक गौरव को बनाए रखने का संकल्प लेने को कहा.
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में उन लोगों के संघर्ष और बलिदान को याद किया, जिन्होंने मातृभाषा तमिल की रक्षा तथा तमिल भाषी क्षेत्रों को तमिलनाडु में शामिल कराने के लिए आंदोलन किया था. उन्होंने कहा कि इन संघर्षों का इतिहास तमिल लोगों की अधिकार चेतना और एकता के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा.
विजय ने तमिल भाषा को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाने, तमिलों की प्राचीन कला और सांस्कृतिक परंपराओं को सुरक्षित रखने तथा राज्य के गौरव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.
तमिलनाडु दिवस 1 नवंबर को भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के बाद मद्रास राज्य के गठन की स्मृति में मनाया जाता है. जुलाई 2026 में मुख्यमंत्री ने 18 जुलाई और 1 नवंबर, दोनों तिथियों को राज्य के गठन और नामकरण से जुड़े अवसरों के रूप में मनाने की बात कही थी.
