तमिलनाडु में अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच सामान्य से अधिक बारिश और बाढ़ का जोखिम बताया गया है. राज्य सरकार की ओर से गठित El Niño प्रभाव आकलन समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में उत्तर-पूर्वी मानसून के दौरान भारी बारिश, शहरी बाढ़ और नदी में बाढ़ जैसी स्थितियों के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समिति ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है. समिति की अध्यक्षता चेन्नई स्थित Regional Meteorological Centre के प्रमुख डॉ. सिवानंद पई ने की है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बारिश के बाद 2027 में वर्षा की कमी या असमान वितरण के कारण जल-संकट, जलाशयों में कम आवक और सूखे जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं. अगले साल गर्मी के मौसम में heatwave और heat stress को भी प्रमुख जोखिम माना गया है.
समिति ने राज्य प्रशासन को जलभराव वाले शहरी क्षेत्रों, नदियों और जलाशयों से जुड़े जोखिमों के लिए तैयारी बढ़ाने तथा बदलते मौसम से निपटने के लिए विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने की सलाह दी है. ये निष्कर्ष प्रारंभिक आकलन हैं, अंतिम मौसम पूर्वानुमान नहीं.
