तमिलनाडु सरकार ने राज्य पुलिस में 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में इंटेलिजेंस IG असरा गर्ग को चेन्नई इंटेलिजेंस के ADGP का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. यह जिम्मेदारी अगले आदेश तक उनके पास रहेगी.

चेन्नई ग्रेटर पुलिस में इंटेलिजेंस के जॉइंट कमिश्नर के पद पर संतोष हडिमानी को नियुक्त किया गया है. वहीं, सलेम सिटी के पुलिस कमिश्नर के रूप में A.G. बाबू को जिम्मेदारी मिली है. इस पद पर रहे K. जोशी निर्मल कुमार को पुलिस मुख्यालय में IG, मॉडर्नाइजेशन बनाया गया है.

N. देवरानी को DIG, सलेम रेंज नियुक्त किया गया है. V. बद्री नारायणन को अडयार का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है, जबकि A.C. कार्तिकेयन को तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड में SP पद की जिम्मेदारी दी गई है.

N. मथिवानन को चेन्नई के पल्लिकारनई का DCP और V.R. श्रीनिवासन को Narcotics Intelligence Bureau का SP बनाया गया है. K. स्टालिन को CBCID के दक्षिण क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है.