तमिलनाडु में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) और उसकी सहयोगी कांग्रेस के बीच मतभेद सामने आए हैं. TVK के वरिष्ठ नेता और राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को ‘भटकाने वाली’ रणनीति बताया है.

राजमोहन के अनुसार, किसी एक व्यक्ति को पद से हटाने से व्यवस्था में बदलाव नहीं आएगा और TVK ऐसे राजनीतिक diversion का हिस्सा नहीं बनेगी. हालांकि, उन्होंने SIR का विरोध जारी रखने की बात कही.

यह रुख कांग्रेस की उस मांग से अलग है, जिसमें पार्टी ने SIR से जुड़े आरोपों को लेकर CEC के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. तमिलनाडु कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राज्यव्यापी प्रदर्शन भी किए.

TVK नेताओं ने पहले भी SIR को लेकर मतदाता अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया पर चिंता जताई है. पार्टी का ताजा रुख यह संकेत देता है कि वह पुनरीक्षण प्रक्रिया का विरोध करते हुए भी CEC को हटाने के सवाल पर कांग्रेस के साथ पूरी तरह खड़ी नहीं है.