तमिलनाडु कैबिनेट ने राज्य में सामाजिक न्याय सर्वेक्षण कराने के लिए एक आयोग गठित करने का फैसला किया है. आयोग की अध्यक्षता हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे. उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, सर्वेक्षण केंद्र सरकार की जनगणना और जातीय गणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद कराया जाएगा.

राज्य सरकार ने इसके लिए फरवरी या मार्च 2027 का संभावित समय बताया है. सर्वेक्षण का उद्देश्य राज्य में विभिन्न समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़े आंकड़े जुटाना है. इसमें परिवार की आय, रोजगार, भूमि स्वामित्व, शिक्षा, स्कूल-कॉलेज में नामांकन, ड्रॉपआउट दर और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच जैसे पहलुओं का अध्ययन शामिल हो सकता है.

मंत्री वी. वन्नी अरसु ने पहले कहा था कि सर्वेक्षण से समुदायों की वास्तविक सामाजिक-आर्थिक स्थिति समझने और उनके विकास में बाधा डालने वाले कारणों की पहचान करने में मदद मिलेगी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने शुरुआत में आदि द्रविड़ समुदाय की स्थिति पर केंद्रित सर्वेक्षण की जरूरत भी बताई थी.

कैबिनेट ने बैठक में आठ कंपनियों को तमिलनाडु में उद्योग स्थापित करने की अनुमति देने का निर्णय भी लिया.