तमिलनाडु में TVK सरकार और DMK-नियंत्रित नगर निकायों के बीच फंड आवंटन को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है. चेन्नई में मेयर आर. प्रिया ने मुख्यमंत्री विजय को पत्र लिखकर पार्षदों के वार्ड-स्तरीय विकास फंड और मेयर के विशेष फंड को जारी करने का आग्रह किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रत्येक पार्षद के लिए सालाना ₹60 लाख के आवंटन और मेयर के विशेष फंड के तहत करीब ₹3-4 करोड़ की राशि लंबित है. विवाद के बीच DMK पार्षदों ने निगम परिषद की बैठक में काले कपड़े पहनकर विरोध जताया.
तिरुचिरापल्ली में 29 सितंबर को निगम परिषद की बैठक हंगामे के बाद रद्द कर दी गई. DMK, AIADMK और VCK सदस्यों के वॉकआउट के बाद मेयर ने पर्याप्त संख्या में सदस्य मौजूद न होने का हवाला देते हुए बैठक स्थगित कर दी. पार्षदों ने आरोप लगाया कि पिछले चार महीनों से फंड जारी नहीं होने के कारण बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों पर असर पड़ा है.
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब चेन्नई समेत कई नगर निकाय राज्य सरकार से लंबित भुगतान और वार्ड विकास योजनाओं के लिए वित्तीय सहायता की मांग कर रहे हैं.
