तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में एक महिला और उसके रिश्तेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने संजय गांधी को गिरफ्तार किया है. मृतकों की पहचान मालिनी और रंजीत कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, दोनों शुक्रवार को एक कैब से आवासीय प्लॉट देखने पहुंचे थे. जैसे ही वे वाहन से बाहर निकले, उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

जांच में सामने आया है कि मालिनी और संजय गांधी एक ही स्कूल में पढ़ते थे. पिछले साल एक स्कूल रीयूनियन के बाद दोनों के बीच कथित रूप से नजदीकी बढ़ी थी. पुलिस को संदेह है कि हाल के दिनों में मालिनी संजय से दूरी बनाने लगी थीं और वह रंजीत कुमार के करीब आ गई थीं.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुरुआती तौर पर ईर्ष्या को संभावित वजह बताया है, लेकिन मामले की जांच अभी जारी है. पुलिस हत्या की पूरी घटनाक्रम और आरोपी की भूमिका से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि कर रही है.