तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) के कोलाथुर विधायक वीएस बाबू का 19 नवंबर को चेन्नई में निधन हो गया. वे 75 वर्ष के थे. MGM Healthcare के अनुसार, बाबू को 9 सितंबर को सांस संबंधी बीमारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे गहन चिकित्सा कक्ष में उपचाराधीन थे. स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें हृदयाघात आया और दोपहर 2:24 बजे उनका निधन हो गया.
वीएस बाबू 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उस समय सुर्खियों में आए, जब उन्होंने कोलाथुर सीट पर DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन को 8,795 मतों से हराया. स्टालिन 2011 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.
बाबू पहले DMK से जुड़े रहे और 2006 में पुरसावलकम सीट से विधायक चुने गए थे. वे उत्तर चेन्नई में पार्टी संगठन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे. बाद में उन्होंने AIADMK का रुख किया और 7 फरवरी 2026 को TVK में शामिल हुए. इसके बाद पार्टी ने उन्हें कोलाथुर से स्टालिन के खिलाफ मैदान में उतारा. उनके निधन पर तमिलनाडु के राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.
