अमेरिकी हेल्थकेयर और फार्मेसी कंपनी Walgreens चेन्नई में भारत का अपना पहला Global Capability Centre (GCC) स्थापित करेगी. इसके लिए Walgreens India Private Limited ने 18 सितंबर 2026 को तमिलनाडु सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए.

प्रस्तावित केंद्र चेन्नई के तारामणि स्थित DLF Downtown परिसर में बनाया जाएगा. कंपनी की योजना यहां technology और business services से जुड़े कामकाज संचालित करने की है.

तमिलनाडु सरकार के अनुसार, केंद्र के शुरू होने के पहले साल में 250 से अधिक हाई-वैल्यू और विशेषज्ञता वाले रोजगार अवसर पैदा होने की उम्मीद है. आने वाले वर्षों में संचालन का विस्तार भी प्रस्तावित है. इससे स्थानीय प्रतिभाओं के लिए technology, healthcare services और operations से जुड़े अवसर बढ़ सकते हैं.

समझौते के दौरान मुख्यमंत्री C Joseph Vijay ने कंपनी के प्रतिनिधियों से तमिलनाडु के Tier-II और Tier-III शहरों के युवाओं के लिए हाई-वैल्यू रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का आग्रह किया. राज्य सरकार ने इस पहल को चेन्नई के बढ़ते GCC ecosystem और तमिलनाडु में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के निवेश के लिए बढ़ती रुचि से जोड़ा है.