16GB RAM वाला Raspberry Pi 5 एक बार फिर महंगा हो गया है. इसकी कीमत में 80 डॉलर की बढ़ोतरी के बाद नया मूल्य 385 डॉलर हो गया है. यह मॉडल 120 डॉलर की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, यानी अब इसकी कीमत शुरुआती स्तर से तीन गुने से भी अधिक है.
कंपनी के अनुसार, बढ़ोतरी की मुख्य वजह 16GB DRAM की सीमित उपलब्धता और वैकल्पिक आपूर्ति का अभाव है. इसके अलावा, अन्य कंपोनेंट्स की कमी भी लागत पर असर डाल रही है. Raspberry Pi के CEO Eben Upton ने कहा कि ये बढ़ोतरी कंपनी के लिए अपरिहार्य है, हालांकि ग्राहक इसे पसंद नहीं करेंगे.
16GB RAM वाले Raspberry Pi Compute Module 5 के मॉडल भी महंगे हुए हैं. इनकी कीमत में 40 डॉलर की बढ़ोतरी की गई है और अब अलग-अलग वेरिएंट 375 से 415 डॉलर के बीच उपलब्ध हैं. नई कीमतें ऐसे समय में आई हैं, जब मेमोरी चिप्स की आपूर्ति संबंधी दबाव उत्पादों की लागत बढ़ा रहे हैं.
