अहमदाबाद यूनिवर्सिटी के Ahmedabad Dialogue में उद्योग, सरकार, शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को छोटे प्रयोगों से आगे ले जाकर बड़े पैमाने पर लागू करने की जरूरत बताई. इस वर्ष संवाद का विषय “AI for Productivity, Public Value and Resilience” था.

गुजरात सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव पी. भारती ने कहा कि AI को अपनाना अब विकल्प नहीं रह गया है. उन्होंने बताया कि राज्य इस वर्ष 5 लाख युवाओं को AI से जुड़ा प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखता है और प्रति छात्र 50,000 रुपये तक सहायता देने की योजना है. राज्य में AI governance policy तैयार करने पर भी काम चल रहा है.

Arvind Limited के उपाध्यक्ष पुनीत लालभाई ने कहा कि AI से जुड़ना जरूरी है, क्योंकि इससे दूर रहना पीछे छूटने का जोखिम बढ़ाता है. उन्होंने data quality और enterprise systems को तैयार करने की चुनौतियों का उल्लेख किया.

विशेषज्ञों ने कहा कि कंपनियों को केवल AI licences या दिखावटी pilots तक सीमित नहीं रहना चाहिए. वास्तविक लाभ के लिए workflows, data systems और काम करने के तरीकों में बदलाव जरूरी है. चर्चा में स्वास्थ्य, vaccine supply chains, manufacturing, skilling, sustainability, data bias और accountability जैसे मुद्दे भी उठे.