अमेरिका में AI की मदद से संगीत स्ट्रीमिंग रॉयल्टी में धोखाधड़ी करने के मामले में 54 वर्षीय माइकल स्मिथ को 18 महीने जेल की सजा सुनाई गई है. अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, स्मिथ ने AI से गाने तैयार कर एक ऐसी योजना चलाई, जिसके जरिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से लाखों डॉलर की रॉयल्टी हासिल की गई.

मामले के सारांश के मुताबिक, इस योजना से करीब 8 मिलियन डॉलर की संगीत रॉयल्टी चोरी हुई. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि स्ट्रीमिंग संख्या बढ़ाने के लिए लगभग 10,000 बॉट्स का इस्तेमाल किया गया और इससे लोकप्रिय कलाकारों, जिनमें Taylor Swift भी शामिल हैं, की स्ट्रीमिंग को पीछे छोड़ना संभव हुआ.

स्मिथ पर पहली बार 2024 में आरोप लगाए गए थे. न्याय विभाग ने कहा कि वह अमेरिका में AI-सहायता प्राप्त स्ट्रीमिंग धोखाधड़ी के आरोप में आपराधिक रूप से आरोपित होने वाला पहला व्यक्ति है. अधिकारियों के अनुसार, यह योजना करीब सात वर्षों तक detection से बची रही. स्मिथ ने आरोप स्वीकार करने के बाद सजा पाई.