अमेरिकन पाकिस्तान फाउंडेशन (APF) ने 2026 के लिए ‘Rising Stars in Artificial Intelligence’ सूची जारी की है. संगठन ने इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में काम कर रहीं पांच पाकिस्तानी-अमेरिकी महिलाओं को शामिल करने की घोषणा की है.
APF के मुताबिक, सम्मानित होने वालों में Sirius XM की AI-Native QA Engineer II अनुषा सैयद, Saint Agnes Medical Center की डॉ. इमान राणा, OpenAI की ChatGPT Product Lab Tester रिदा करीम, Qualcomm की Senior Software Engineer मलिहा आरिफ और Salesforce की Global GTM AI Strategist नादिया हैनसेन शामिल हैं.
एआई में योगदान को पहचान
संगठन ने कहा कि इस साल की थीम तकनीकी नवाचार, शोध, उद्यमिता और एआई नीति में योगदान देने वाली महिलाओं पर केंद्रित है. APF के अनुसार, चुनी गई पेशेवर मशीन लर्निंग, जिम्मेदार एआई, प्रौद्योगिकी नीति और व्यावहारिक एआई अनुप्रयोगों जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हैं.
APF वर्ष भर इन सम्मानितों के साक्षात्कार और व्यक्तिगत परिचय प्रकाशित करने की योजना बना रहा है. फाउंडेशन का राइजिंग स्टार्स कार्यक्रम पाकिस्तानी-अमेरिकी महिलाओं की पेशेवर उपलब्धियों को पहचानने और मेंटरशिप व नेटवर्किंग के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जाता है.
