Apple में नेतृत्व परिवर्तन हो गया है. कंपनी के नेतृत्व पेज के अपडेट के अनुसार John Ternus ने 1 सितंबर 2026 से CEO की जिम्मेदारी संभाल ली है. Tim Cook का Apple CEO के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया है और वे अब कंपनी के Board of Directors में executive chairman की भूमिका निभाएंगे.
यह बदलाव अप्रैल 2026 में घोषित किया गया था. Ternus Apple के लंबे समय से जुड़े अधिकारियों में शामिल हैं और 2001 से कंपनी के साथ काम कर रहे हैं. CEO बनने से पहले वे hardware engineering के senior vice president थे.
Tim Cook का Apple में लंबा कार्यकाल
Tim Cook ने 2011 में Steve Jobs के बाद Apple की कमान संभाली थी. उनके नेतृत्व में कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार किया और दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हुई. Apple के CEO पद से विदाई के मौके पर Cook ने कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में अपने कार्यकाल को “truly special” बताया.
Cook ने कहा कि उन्हें सबसे अधिक गर्व उन उपलब्धियों पर है जिन्हें किसी annual report में दर्ज नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक Apple की संस्कृति इस विश्वास पर आधारित है कि कंपनी जो उत्पाद बनाती है, उनका महत्व है और दुनिया को बेहतर छोड़ने की जिम्मेदारी भी है.
Cook ने सोशल मीडिया पर भी Apple की टीम का आभार जताया. हालांकि वे CEO नहीं रहेंगे, executive chairman के तौर पर कंपनी के बोर्ड में उनकी भूमिका जारी रहेगी.
Ternus के सामने पहली बड़ी परीक्षा
CEO पद संभालने के कुछ ही दिनों बाद Ternus के सामने Apple का बड़ा product event होगा. कंपनी के कार्यक्रम के अनुसार 9 सितंबर को नए iPhone और Apple Watch devices समेत अन्य उत्पाद पेश किए जाने हैं.
Ternus का Apple में लंबा अनुभव, खासकर hardware engineering में उनकी भूमिका, नेतृत्व परिवर्तन का अहम हिस्सा माना जा रहा है. हालांकि उनके CEO कार्यकाल की दिशा और कंपनी की आगे की रणनीति का आकलन आने वाले उत्पादों और कारोबारी फैसलों से ही होगा.
