Apple एक नए स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर पर काम कर रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस डिवाइस का डिजाइन Whoop के फिटनेस बैंड जैसा हो सकता है.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शुरुआती प्रोटोटाइप में सेंसर से लैस कंप्यूटिंग मॉड्यूल वाला पतला फैब्रिक बैंड शामिल है. डिवाइस अभी विकास के शुरुआती चरण में बताया गया है. Apple इसे बाजार में उतारने का फैसला करता है, तो इसके 2028 से पहले आने की संभावना नहीं है.
Whoop बैंड से समानता
Whoop के मौजूदा बैंड स्क्रीनलेस डिजाइन के साथ लगातार पहनने के लिए बनाए गए हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इनकी बैटरी 14 दिनों से अधिक चल सकती है. Whoop की रेंज में MG यानी ‘मेडिकल ग्रेड’ मॉडल भी शामिल हैं, जिनमें EKG फीचर दिया गया है.
Apple के संभावित ट्रैकर के फीचर्स, कीमत और लॉन्च योजना की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. चूंकि डिवाइस शुरुआती चरण में है, इसलिए इसके डिजाइन और व्यावसायिक लॉन्च में बदलाव संभव है.
