Artemis II मिशन के कमांडर रीड वाइसमैन और पायलट विक्टर ग्लोवर NASA के पहले ‘astronaut emeriti’ बन गए हैं. चंद्र मिशन के बाद दोनों को यह दर्जा मिला है.
एमेरिटस कार्यक्रम के तहत वाइसमैन और ग्लोवर NASA से पूरी तरह अलग नहीं होंगे. वे ह्यूस्टन स्थित Johnson Space Center में चल रहे काम में सहयोग कर सकेंगे और मौजूदा कर्मचारियों को प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दे सकेंगे.
इस व्यवस्था से दोनों को NASA के बाहर नौकरी और अन्य पेशेवर अवसर तलाशने की भी अनुमति होगी.
‘एमेरिटस’ दर्जे का मतलब
ग्लोवर ने collectSPACE.com को बताया कि तकनीकी रूप से यह सेवानिवृत्ति कार्यक्रम है, हालांकि वे NASA में ‘retire’ शब्द का इस्तेमाल कम करने का अनुरोध कर चुके हैं.
उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था आम तौर पर उन वैज्ञानिकों के लिए की जाती रही है, जिन्होंने महत्वपूर्ण शोध किया हो और जो अध्यापन, शोध या प्रकाशन के लिए अकादमिक क्षेत्र में लौटना चाहते हों.
