छह बड़े वित्तीय संस्थानों ने ऐसे AI एजेंटों को लेकर चिंता जताई है, जो उपयोगकर्ताओं की ओर से ऑनलाइन खरीदारी और भुगतान कर सकते हैं. उनका कहना है कि इन एजेंटों के इस्तेमाल से धोखाधड़ी, घोटालों और भुगतान विवादों का जोखिम बढ़ सकता है.

Bank of America, Capital One, ASB Bank, Commonwealth Bank of Australia, ING Group और NatWest Group ने “Building Trust in Agentic Commerce” नाम से एक principles paper जारी किया है. इसमें AI कंपनियों के लिए पांच प्रमुख सिद्धांत बताए गए हैं—पारदर्शिता, सुरक्षा, गोपनीयता एवं डेटा, उपभोक्ता की पसंद और interoperability.

दस्तावेज के अनुसार, उपभोक्ताओं को यह स्पष्ट नहीं है कि AI एजेंट उनके हित में काम करेंगे या नहीं. एजेंट गलत सामान खरीद सकते हैं, जरूरत से अधिक खर्च कर सकते हैं या धोखाधड़ी में पैसा गंवा सकते हैं. ऐसी स्थिति में उपभोक्ता को सुरक्षा कौन देगा और शिकायत किससे करनी होगी, यह भी स्पष्ट नहीं है.

बैंकों ने यह भी कहा कि AI एजेंट, उपभोक्ता और व्यापारी के बीच इस बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं कि कौन-सा उत्पाद या सेवा दी जानी थी, कब दी जानी थी और एजेंट ने अपनी अनुमति की सीमा पार की या नहीं. इससे जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो सकता है.

पेपर में कुछ संभावित असुरक्षित व्यवहारों का भी उल्लेख है, जैसे उपभोक्ता के कार्ड विवरण सीधे वेबसाइटों पर दर्ज करना या कम सुरक्षा वाले भुगतान माध्यमों को प्राथमिकता देना. हमलावर AI एजेंट या व्यापारियों की पहचान की नकल कर नए तरह के social engineering हमले कर सकते हैं.

बैंकों के मुताबिक, AI आधारित shopping chatbots के कारण व्यापारियों के लिए credit card disputes और chargebacks भी बढ़ सकते हैं. उन्होंने AI कंपनियों से उपभोक्ता और व्यापारी की सुरक्षा, डेटा के इस्तेमाल में सहमति तथा बाजार में उपभोक्ता की पसंद का सम्मान करने की मांग की है.