Discord अपने सार्वजनिक Discoverable Servers और उनमें मौजूद कुछ चैनल संदेशों को Google Search में दिखाने की सुविधा शुरू करने जा रहा है. इसका उद्देश्य सार्वजनिक समुदायों को नए सदस्यों के लिए अधिक आसानी से खोज योग्य बनाना है. हालांकि, इस बदलाव के कारण कुछ यूजर्स ने संदेशों की गोपनीयता को लेकर चिंता जताई है.
पहले Discord पर किसी सर्वर के संदेश देखने के लिए यूजर को Discord अकाउंट बनाकर संबंधित सर्वर से जुड़ना पड़ता था. अब सार्वजनिक सर्वर के कुछ हिस्से Search Engine में इंडेक्स होकर सीधे खोज परिणामों में दिखाई दे सकते हैं.
यूजर्स ऐसे रोकें संदेशों की इंडेक्सिंग
अपने संदेशों को सार्वजनिक Server Web Pages पर दिखने से रोकने के लिए Discord में User Settings खोलें. इसके बाद Data and Privacy सेक्शन में जाकर Channel Messages की सेटिंग बदलनी होगी. इस विकल्प से संदेश Search Engine द्वारा इंडेक्स किए गए सार्वजनिक Server Web Pages पर दिखाई नहीं देंगे.
Discord संदेशों की सामग्री का इस्तेमाल Channel Summaries बनाने के लिए कर सकता है. हालांकि, इन सारांशों को किसी खास यूजर से जोड़ा नहीं जाएगा और सार्वजनिक पेज पर संदेशों के साथ यूजरनेम या अवतार नहीं दिखाया जाएगा.
सर्वर एडमिन के लिए अलग विकल्प
सार्वजनिक सर्वर के एडमिन Server Settings में Web Presence सेक्शन खोलकर यह तय कर सकते हैं कि कौन-से चैनल Search में दिखेंगे. वे अपने सर्वर के सभी चैनलों को इंडेक्सिंग से बाहर भी कर सकते हैं. Channel Summaries को बंद करने का विकल्प भी उपलब्ध होगा.
सर्वर के लिए Server Web Page बनने से रोकने के लिए एडमिन को 16 नवंबर 2026 तक ये बदलाव करने होंगे. निजी सर्वर और निजी संदेश इस बदलाव के दायरे में नहीं हैं. निजी सर्वर में शामिल होने के लिए आमंत्रण की आवश्यकता पहले की तरह बनी रहेगी.
