केंद्र सरकार ने Electronics Components Manufacturing Scheme (ECMS) के तहत 12 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं में कुल ₹7,503 करोड़ के निवेश का अनुमान है. सरकार के अनुसार, इनके शुरू होने पर ₹39,045 करोड़ के उत्पादन और 7,127 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बन सकते हैं.
ये परियोजनाएं गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में स्थापित की जाएंगी. प्रस्तावित इकाइयों में मल्टी-लेयर printed circuit boards (PCB), relays, heat sinks और specialty ceramics के साथ copper foil, anode और cathode active material, polypropylene film तथा camera rims का निर्माण शामिल है. कुछ परियोजनाएं power-control systems, factory automation और precision moulds जैसे manufacturing equipment से भी जुड़ी हैं.
नई मंजूरियों के साथ ECMS के तहत स्वीकृत आवेदनों की कुल संख्या 118 हो गई है. ये आवेदन 16 राज्यों में 34 उत्पादों से संबंधित हैं. अब तक स्वीकृत परियोजनाओं में कुल संभावित निवेश ₹77,051 करोड़ और अनुमानित प्रत्यक्ष रोजगार 81,755 बताया गया है.
इसी अवसर पर Semicon 2.0 का वेब पोर्टल भी शुरू किया गया. इसके जरिए semiconductor machines and materials, नई fabrication facilities और ATMP/OSAT क्षेत्र के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. Semicon 2.0 के लिए ₹1,27,500 करोड़ का वित्तीय प्रावधान है.
