अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क को ‘नेशनल मेडल ऑफ साइंस’ से सम्मानित किया. समारोह के दौरान ट्रंप ने मस्क को आधुनिक युग का थॉमस एडिसन बताते हुए उनके अंतरिक्ष तकनीक, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और अन्य क्षेत्रों में योगदान की सराहना की.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने मस्क को ‘दिग्गज’ और ‘जीनियस’ बताया. उन्होंने कहा कि मस्क जैसा कोई और नहीं है. ट्रंप ने स्पेसएक्स और स्टारलिंक से जुड़े उनके काम का भी उल्लेख किया.

यह सम्मान वॉशिंगटन डीसी स्थित यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में आयोजित ‘ए न्यू गोल्डन एज’ समिट के दौरान दिया गया. उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने इस संस्थान का नाम बदलकर ‘डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ कर दिया है.

समारोह में गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन, एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग और AMD की CEO लिसा सु को भी नेशनल मेडल ऑफ साइंस मिला. माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला और डेल टेक्नोलॉजीज के CEO माइकल डेल को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन से सम्मानित किया गया.

ट्रंप ने इन छह तकनीकी नेताओं को अमेरिकी विज्ञान और तकनीक की राष्ट्रीय धरोहर बताया. उन्होंने कहा कि यह समारोह देश के विज्ञान और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण क्षण है.