Starlink की भारत में एंट्री को लेकर चल रहे विवाद के बीच SpaceX के प्रमुख एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर फिर निशाना साधा है. मस्क ने X पर व्यंग्यात्मक अंदाज में अंबानी को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें यह समझने में देर हुई कि वही भारत के “असली बॉस” हैं.

मस्क ने Starlink को भारत में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने की अपील भी की. उन्होंने दावा किया कि देश के कई हिस्सों में अब भी इंटरनेट की पहुंच सीमित है और Starlink शिक्षा तथा छोटे कारोबारों के लिए मददगार हो सकता है.

यह टिप्पणी मस्क के उस पिछले सवाल के बाद आई है, जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या अंबानी भारत के “असली बॉस” हैं. इससे पहले उन्होंने Starlink को लाइसेंस मिलने में देरी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि कंपनी भारतीय कानूनों और सरकारी आवश्यकताओं का पालन कर रही है.

सरकार ने Starlink से जुड़े आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि भारत का सैटेलाइट इंटरनेट नियामकीय ढांचा भेदभावपूर्ण नहीं है. Starlink और अन्य लाइसेंसधारी सैटेलाइट ऑपरेटरों को सुरक्षा आकलन समेत आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करनी हैं.

भारत में Starlink की वाणिज्यिक सेवा शुरू होने की तारीख अभी स्पष्ट नहीं है.