वैश्विक personal computer (PC) बाजार में 2026 की तीसरी तिमाही के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. IDC के प्रारंभिक ट्रैकर डेटा के अनुसार, दुनिया भर में PC शिपमेंट सालाना आधार पर 20.1% घटकर 62.7 मिलियन यूनिट रह गई. पिछले साल इसी तिमाही में 78.5 मिलियन PC भेजे गए थे.

यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब Q3 आमतौर पर स्कूल खुलने और त्योहारी खरीदारी के कारण PC बिक्री के लिए मजबूत तिमाही मानी जाती है. 2026 की दूसरी तिमाही में भी शिपमेंट में सालाना आधार पर 3.8% कमी आई थी. Q2 के मुकाबले Q3 शिपमेंट 9.1% कम रही, जिसे सामान्य मौसमी रुझान के विपरीत माना जा रहा है.

कंपनियों के पास जमा हुआ स्टॉक

गिरावट की एक प्रमुख वजह को उद्योग में “pull-in hangover” कहा जा रहा है. साल की शुरुआत में PC ब्रांड्स और विक्रेताओं ने AI-केंद्रित मेमोरी और स्टोरेज जैसे कंपोनेंट की संभावित कीमत बढ़ोतरी से बचने के लिए बड़ी मात्रा में सामान पहले ही मंगा लिया था. इसके बाद विक्रेताओं के गोदामों में स्टॉक जमा हो गया और नई फैक्टरी शिपमेंट की मांग कमजोर पड़ गई.

IDC के consumer devices research director Jitesh Ubrमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल की पहली छमाही में किया गया अतिरिक्त स्टॉक ऑर्डर सामान्य मौसमी मांग को प्रभावित कर रहा है.

प्रमुख कंपनियों में HP की शिपमेंट 30.9% और Dell की 25% घटी. Lenovo में 22.6% की कमी आई. Apple और Asus की गिरावट क्रमशः 11.3% और 8.6% रही.

खरीदारों को सीमित राहत

जमा स्टॉक कम करने के लिए रिटेल स्टोर और ऑनलाइन विक्रेता अस्थायी छूट, प्रमोशनल ऑफर और त्योहारी सेल ला सकते हैं. हालांकि, कंपोनेंट लागत ऊंची होने के कारण लैपटॉप की कीमतों में स्थायी बड़ी गिरावट की उम्मीद सीमित है. IDC के विश्लेषकों ने बाजार के स्थिर होने से पहले स्थिति और कमजोर पड़ने की संभावना भी जताई है.