हैदराबाद में भारत की पहली निजी space debris removal facility शुरू की गई है. Base 1 को इस तरह की दुनिया की छठी निजी सुविधा बताया गया है. इसका उद्देश्य अंतरिक्ष में निष्क्रिय या जोखिम पैदा करने वाली वस्तुओं से निपटने वाली तकनीकों के विकास को बढ़ावा देना है.

Base 1 में satellite servicing systems के डिजाइन, निर्माण और परीक्षण के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा एक ही जगह उपलब्ध कराया गया है. ऐसी प्रणालियां भविष्य में कक्षा में मौजूद निष्क्रिय उपग्रहों और अन्य मलबे को हटाने या उनकी कक्षा बदलने से जुड़ी सेवाओं में इस्तेमाल हो सकती हैं.

हैदराबाद स्थित Cosmoserve Space सक्रिय space debris removal और in-orbit servicing तकनीकों पर काम कर रही है. कंपनी के अनुसार, उसका लक्ष्य satellite de-orbiting और orbital debris removal के लिए समाधान विकसित करना है.

भारत सरकार ने 2030 तक भारतीय सरकारी और निजी अंतरिक्ष गतिविधियों से नया मलबा पैदा न होने देने के लिए Debris Free Space Mission का लक्ष्य रखा है. मार्च 2026 तक भारतीय satellite missions से जुड़े 129 trackable debris objects कक्षा में मौजूद थे.