बेंगलुरु स्थित International Institute of Information Technology Bangalore (IIIT-Bangalore) और पोलैंड की AGH University of Krakow ने अकादमिक और शोध सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता 23 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में आयोजित Polish-Indian Business Meeting के दौरान हुआ.

MoU के तहत दोनों संस्थान Artificial Intelligence (AI), Quantum Technologies और अन्य उभरती तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग करेंगे. समझौते का उद्देश्य संयुक्त शोध गतिविधियों और अकादमिक सहयोग के लिए एक औपचारिक ढांचा तैयार करना है.

साझेदारी में संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम विकसित करने और दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सामग्री साझा करने का भी प्रावधान है. इसके अलावा, छात्र-शिक्षकों की अकादमिक सहभागिता बढ़ाने के लिए विंटर स्कूल और समर स्कूल आयोजित करने में सहयोग किया जाएगा.

समझौते पर IIIT-Bangalore के निदेशक प्रोफेसर देबब्रत दास और AGH University of Krakow के वरिष्ठ सलाहकार राव मद्दुकुरी ने हस्ताक्षर किए. MoU का आदान-प्रदान पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की मौजूदगी में हुआ.