IIM Ahmedabad ने Business Analytics और Artificial Intelligence में अपने blended MBA कार्यक्रम BPGP: BA & AI के 2027-29 बैच के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. राउंड 1 के आवेदन 2 नवंबर 2026 तक जमा किए जा सकते हैं.
दो वर्षीय यह कार्यक्रम working professionals और entrepreneurs के लिए तैयार किया गया है. पढ़ाई का बड़ा हिस्सा लाइव ऑनलाइन माध्यम से होगा, जबकि प्रतिभागियों को IIM Ahmedabad कैंपस में तीन मॉड्यूल में शामिल होना होगा. इन मॉड्यूल के लिए यात्रा और ठहरने का खर्च कार्यक्रम फीस में शामिल नहीं है.
कार्यक्रम की कुल फीस ₹21 लाख है. CAT, GMAT या GRE स्कोर के आधार पर आवेदन करने वालों के लिए आवेदन शुल्क ₹2,000 और IIMA Admission Test के माध्यम से आवेदन करने वालों के लिए ₹5,000 शुल्क निर्धारित है.
पात्रता और प्रवेश प्रक्रिया
उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री या CA, CS, ICWA अथवा CMA जैसी समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. तीन वर्षीय स्नातक डिग्री वालों के लिए 31 मार्च 2027 तक कम से कम तीन वर्ष का पूर्णकालिक अनुभव और चार वर्षीय डिग्री वालों के लिए कम से कम दो वर्ष का अनुभव जरूरी है.
राउंड 1 की IIMA Admission Test 22 नवंबर 2026 को होगी. शॉर्टलिस्ट 30 नवंबर को जारी होने की योजना है और अंतिम चयन 21 दिसंबर 2026 को होगा. चयन में परीक्षा प्रदर्शन, शिक्षा, कार्य अनुभव, विश्लेषणात्मक क्षमता और साक्षात्कार को महत्व दिया जाएगा.
