IIM अहमदाबाद ने Business Analytics और Artificial Intelligence पर आधारित अपने दो वर्षीय Blended MBA programme के लिए दाखिले शुरू कर दिए हैं. यह programme working professionals, entrepreneurs और शुरुआती से मध्य-करियर स्तर के ऐसे उम्मीदवारों के लिए तैयार किया गया है, जो management skills के साथ analytics और AI की विशेषज्ञता विकसित करना चाहते हैं.

कार्यक्रम में live online classes के साथ अहमदाबाद campus में on-campus learning modules शामिल होंगे. पाठ्यक्रम में business management, data analytics और artificial intelligence को case studies, simulations, capstone projects और action-learning projects के जरिए जोड़ा गया है.

IIM अहमदाबाद के अनुसार, programme का उद्देश्य प्रतिभागियों को data-driven decision-making, strategic management और AI आधारित business transformation के लिए तैयार करना है. इसमें analytics, machine learning, AI applications, leadership, finance, operations, strategy और responsible AI जैसे क्षेत्रों पर जोर दिया जाएगा.

कार्यक्रम एक degree-granting MBA है. संस्थान ने एक वर्ष के बाद Postgraduate Diploma के साथ exit option भी रखा है. यह programme IIM Ahmedabad के Krishnamurthy Tandon School of Artificial Intelligence के तहत संचालित किया जा रहा है. आधिकारिक programme जानकारी के मुताबिक, आवेदन पात्रता, admission process और महत्वपूर्ण तारीखें संस्थान के admissions page पर उपलब्ध हैं.