भारत ने 2030 तक अपने सभी सरकारी और निजी अंतरिक्ष संचालकों के लिए नए कक्षीय मलबे के निर्माण को रोकने का लक्ष्य रखा है. यह पहल Debris Free Space Mission (DFSM) के तहत शुरू की गई है.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 तक भारतीय अंतरिक्ष अभियानों से जुड़े 129 trackable debris objects कक्षा में मौजूद थे. इनमें 23 निष्क्रिय उपग्रह Low Earth Orbit में और 26 Geostationary Orbit में हैं. इसके अलावा PSLV के 40, GSLV के 4 और LVM3 के 3 रॉकेट बॉडी भी कक्षा में हैं. PSLV-C3 रॉकेट बॉडी के कक्षा में टूटने से बने 33 मलबे के टुकड़े भी इस आंकड़े में शामिल हैं.

DFSM के तहत उपग्रहों और रॉकेट बॉडी के मिशन खत्म होने के बाद नियंत्रित re-entry या de-orbiting जैसी व्यवस्थाओं पर जोर दिया जा रहा है. ISRO का NETRA कार्यक्रम अंतरिक्ष वस्तुओं की निगरानी क्षमता विकसित कर रहा है. श्रीहरिकोटा का Multi-Object Tracking Radar बड़े अंतरिक्ष पिंडों और भारतीय रॉकेट बॉडी की tracking में उपयोग हो रहा है.

सरकार ने कहा है कि भारत अंतरराष्ट्रीय debris mitigation guidelines के अनुरूप अपनी अंतरिक्ष गतिविधियों को संचालित कर रहा है.