इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने Meta से Facebook और Instagram के recommendation systems की समीक्षा करने को कहा है. सलाह का उद्देश्य ऐसे content की disproportionate reach को रोकना है, जिससे public disorder, भ्रम या हिंसा भड़कने का खतरा हो सकता है.
मंत्रालय ने Meta को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि उसके algorithms users को किसी एक या सीमित set of narratives के संपर्क में असंगत रूप से न लाएं. साथ ही, ऐसे content की पहचान और निगरानी बढ़ाने को कहा गया है, जो सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ सकता है या किसी गैरकानूनी गतिविधि के लिए उकसा सकता है.
सलाह में कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य अधिकृत सरकारी संस्थाओं के साथ समय पर सहयोग करने को भी कहा गया है. इसके तहत लागू कानून और Information Technology Rules, 2021 में निर्धारित समयसीमा के भीतर जरूरी information या assistance उपलब्ध करानी होगी.
यह निर्देश social media platforms की content moderation और algorithmic amplification को लेकर सरकार की बढ़ती चिंता के बीच आया है. सलाह में Meta से recommendation और content-ranking mechanisms की प्रभावशीलता की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है.
