Microsoft ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI में बढ़ते निवेश के बीच करीब 60,000 कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक एग्जिट पैकेज की घोषणा की है. यह प्रस्ताव कंपनी के वैश्विक कार्यबल के लगभग 27% के बराबर है.
कंपनी के अनुसार, अमेरिका, कनाडा, भारत और ब्रिटेन में चुनिंदा टीमों के वाइस प्रेसिडेंट स्तर और उससे नीचे के कर्मचारी इस Voluntary Exit Offer के लिए पात्र होंगे. हालांकि, सभी कर्मचारियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है. डेटा सेंटर, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े कुछ समूहों को योजना से बाहर रखा गया है.
Microsoft के मुख्य people officer Amy Coleman ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि यह प्रस्ताव कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करियर का अगला कदम चुनने में अधिक विकल्प और सहायता देने के उद्देश्य से है. पैकेज कंपनी के सामान्य severance benefits के अनुरूप होगा, हालांकि इसकी शर्तें कर्मचारी के स्तर, कार्यकाल और बाजार के अनुसार अलग हो सकती हैं.
यह इस साल Microsoft की दूसरी स्वैच्छिक buyout योजना है. जून के अंत में कंपनी के पास करीब 2,23,000 पूर्णकालिक कर्मचारी थे, जो 2025 के अंत के 2,28,000 से कम हैं. Microsoft AI इन्फ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर क्षमता पर भारी खर्च कर रही है.
