Motorola ने Edge 70 Neo को भारत में लॉन्च कर दिया है. स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत ₹40,999 रखी गई है. कंपनी शुरुआती 10 दिनों के लिए ₹3,000 की छूट देगी, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹37,999 हो जाएगी. चुनिंदा बैंक ऑफर के साथ कीमत ₹34,999 तक आने का दावा किया गया है.
फोन की बिक्री 1 दिसंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से Flipkart, Motorola की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर होगी. यह Gray Lilac, Milky Blue, Mountain View और Sage रंगों में उपलब्ध होगा.
Edge 70 Neo के प्रमुख फीचर्स
स्मार्टफोन में 6.8 इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट करता है. इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, Android 16, 50MP Sony LYTIA 710 मुख्य कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है.
फोन में 7,000mAh बैटरी के साथ 45W TurboPower चार्जिंग, IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H टिकाऊपन प्रमाणन दिया गया है. Motorola ने तीन प्रमुख Android अपडेट और पांच साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है.
