Zerodha के सह-संस्थापक और निवेशक निखिल कामथ ने भारत को artificial intelligence (AI) के क्षेत्र में अलग रणनीति अपनाने की सलाह दी है. उनका कहना है कि भारत को सीधे बड़े foundational large language models (LLMs) बनाने की दौड़ में उतरने के बजाय applications और services layer पर अवसर तलाशने चाहिए.
NDTV World Summit 2026 में बातचीत के दौरान कामथ ने AI ecosystem को कई स्तरों में बांटकर समझाया. इनमें hardware और chips, frontier models, inference, training-data providers तथा सबसे नीचे applications और services शामिल हैं.
कामथ के अनुसार, अमेरिका और चीन में frontier AI कंपनियों के पास प्रयोग और जोखिम उठाने के लिए कहीं अधिक पूंजी उपलब्ध है. ऐसे में भारत या अन्य देशों की कंपनियों के लिए उसी स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना कठिन हो सकता है.
उन्होंने सुझाव दिया कि भारतीय कंपनियां open-source models के ऊपर inference और enterprise solutions तैयार कर सकती हैं. ऐसे मॉडल कंपनियों को अपने डेटा और context पर अधिक नियंत्रण देते हुए कम लागत में AI सेवाएं उपलब्ध करा सकते हैं.
कामथ ने यह भी कहा कि भारत की ताकत services, तकनीकी प्रतिभा और कम लागत वाली skilled workforce में है. इसलिए देश को इन क्षेत्रों का इस्तेमाल करके AI applications और व्यावसायिक सेवाओं में अपनी स्थिति मजबूत करनी चाहिए.
