चीन ने Nvidia के CEO Jensen Huang को निशाना बनाकर कथित जासूसी अभियान चलाए जाने की खबरों को खारिज किया है. चीनी विदेश मंत्रालय ने आरोपों को ‘बेबुनियाद अटकल’ बताते हुए कहा कि इनका उद्देश्य चीन को बदनाम करना है.
यह प्रतिक्रिया उन रिपोर्ट्स के बाद आई है जिनमें दावा किया गया था कि चीन से जुड़ी एक कारोबारी महिला ने Huang के साथ करीबी संबंध बनाकर Nvidia की उन्नत AI चिप तकनीक से जुड़ी जानकारी हासिल करने की कोशिश की. इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
इस बीच Nvidia के निदेशक मंडल ने कंपनी के संस्थापक और CEO को विदेशी खुफिया गतिविधि का संभावित लक्ष्य बनाए जाने संबंधी हालिया रिपोर्ट्स के आधार पर स्वतंत्र जांच शुरू की है. कंपनी के अनुसार, जांच राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा से जुड़े सवालों को ध्यान में रखकर की जाएगी.
मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका और चीन के बीच उन्नत AI चिप्स के निर्यात और तकनीकी पहुंच को लेकर तनाव बना हुआ है. Nvidia ने कहा है कि Huang कंपनी के CEO के रूप में काम जारी रखेंगे और जांच में सहयोग करेंगे.
