Nvidia ने मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया के लिए AI चिप वाले सर्वरों की शिपमेंट रोकने को कहा है. Financial Times की रिपोर्ट के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, कंपनी के विनिर्माण साझेदारों Dell और Supermicro ने इन देशों के ग्राहकों को बताया कि उनके ऑर्डर फिलहाल भेजने की अनुमति नहीं है.

यह कदम अमेरिका की ओर से उन्नत AI चिप्स के निर्यात पर नियंत्रण कड़े किए जाने के बाद आया है. अमेरिकी अधिकारियों की चिंता है कि दक्षिण-पूर्व एशिया के रास्ते उन्नत कंप्यूटिंग तकनीक चीन तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट में तीन लोगों के हवाले से कहा गया है कि प्रभावित ऑर्डर फिलहाल रोक दिए गए हैं, जबकि अमेरिकी स्वामित्व वाले कुछ ऑपरेटरों को छूट मिल सकती है.

Nvidia के सर्वर साझेदार आम तौर पर कंपनी के चिप्स को डेटा सेंटर सर्वरों में लगाकर ग्राहकों तक पहुंचाते हैं. शिपमेंट रोकने से क्षेत्र में डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समयसीमा प्रभावित हो सकती है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि रोक कितने समय तक रहेगी या कितने ऑर्डर प्रभावित हुए हैं.