अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जे क्लेटन को देश का नया AI प्रमुख नियुक्त किया है. क्लेटन अपनी मौजूदा जिम्मेदारी संभालते हुए ‘सुपर इंटेलिजेंस फोर्स’ का नेतृत्व करेंगे. यह टास्क फोर्स सीधे राष्ट्रपति ट्रंप और व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ सूसी वाइल्स को रिपोर्ट करेगी.

इस समूह में Federal Trade Commission के चेयरमैन एंड्रयू फर्ग्यूसन, पेंटागन के रिसर्च एंड इंजीनियरिंग विभाग के अवर सचिव एमिल माइकल और Office of Personnel Management के निदेशक स्कॉट कुपोर भी शामिल होंगे.

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि फोर्स का उद्देश्य अमेरिका को AI और ‘सुपर इंटेलिजेंस’ के क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखना तथा इसके लाभ अमेरिकी नागरिकों तक पहुंचाना है. हालांकि, प्रशासन ने अभी निगरानी और नियमन की विस्तृत रूपरेखा सार्वजनिक नहीं की है.

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब AI कंपनियों पर सुरक्षा उपाय मजबूत करने का दबाव बढ़ रहा है. हाल में व्हाइट हाउस बैठक में उद्योग जगत ने स्वैच्छिक सुरक्षा मानकों, आंतरिक नियंत्रण और बाहरी समीक्षा जैसे उपायों पर सहमति जताई थी. क्लेटन ने AI को अवसर के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा भी बताया है.