NASA का Voyager 1 अंतरिक्ष यान पृथ्वी से एक लाइट-डे की दूरी पार कर चुका है, लेकिन इसी दौरान उससे मिलने वाला वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग डेटा बंद हो गया है. Probe से लगातार एक मजबूत रेडियो carrier signal मिल रहा है, जिससे पता चलता है कि यान सक्रिय है और उसका एंटीना पृथ्वी की ओर सही दिशा में है. हालांकि, इस signal में Voyager 1 की स्थिति या उसके instruments से जुड़ी जानकारी शामिल नहीं है.

Voyager 1 ने 18 नवंबर को सुबह 5:16 बजे ET पर यह दूरी पार की. NASA के अनुसार, उस समय वह पृथ्वी से लगभग 16.1 अरब मील दूर था. उसका रेडियो सिग्नल पृथ्वी तक पहुंचने में करीब एक दिन लेता है, इसलिए ग्राउंड टीम को इस milestone की पुष्टि 19 नवंबर को हुई, जब मैड्रिड के पास स्थित ground antenna ने signal पकड़ा. अब तक कोई अन्य मानव निर्मित वस्तु इतनी दूर नहीं पहुंची है.

NASA की Voyager project manager Suzanne Dodd के मुताबिक, टीम को मजबूत carrier signal मिल रहा है, लेकिन “frame sync” नहीं है. Voyager 1 अपने डेटा को frames नामक blocks में भेजता है. पृथ्वी पर मौजूद antennas को इन blocks की शुरुआत पहचाननी होती है, तभी डेटा पढ़ा जा सकता है. फिलहाल engineers signal की मौजूदगी तो देख पा रहे हैं, लेकिन उसके भीतर का डेटा प्राप्त नहीं कर रहे.

प्रारंभिक आकलन के अनुसार, समस्या उस onboard computer में हो सकती है जो instruments और अन्य systems से readings लेकर उन्हें पृथ्वी तक भेजने के लिए तैयार करता है. 2023 में भी Voyager 1 ने बिना डेटा वाला carrier signal भेजा था. Engineers ने तब onboard computer से जुड़ी समस्या खोजकर उसका समाधान किया था. टीम यह भी जांच रही है कि क्या मौजूदा outage अक्टूबर में हुई उस घटना से जुड़ा है, जब करीब 48 घंटे तक Voyager 1 से संपर्क टूट गया था और फिर अपने-आप बहाल हो गया.

दूरी के कारण troubleshooting धीमी होगी. Engineers का भेजा गया हर command और उसका जवाब आने में लगभग दो दिन लगते हैं. NASA ने कहा है कि कारण खोजने में कई सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है.

Voyager 1 का power output हर साल लगभग चार watt घट रहा है. ऊर्जा बचाने के लिए कई instruments बंद किए जा चुके हैं और अब केवल magnetometer तथा plasma wave instrument काम कर रहे हैं. NASA की टीम को उम्मीद है कि हालिया power-saving उपायों से instruments कम से कम probe के 50वें launch anniversary तक चलते रहेंगे.