Google की स्वामित्व वाली autonomous rideshare कंपनी Waymo ने robotaxi और सार्वजनिक परिवहन को एक ही यात्रा में जोड़ने वाले रिवॉर्ड प्रोग्राम की घोषणा की है. इसके तहत San Francisco Bay Area में Waymo की सवारी और बस या ट्रेन से यात्रा करने वाले riders को Waymo Cash दिया जाएगा.
यह प्रोग्राम फिलहाल Bay Area में Waymo कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है. कंपनी के अनुसार, इसे कुछ हफ्तों में आम लोगों के लिए भी शुरू किया जाएगा. इसमें शामिल होने के लिए riders को Waymo ऐप में अपना Visa credit या debit card link करना होगा.
अगर कोई rider San Francisco Bay Area में Visa card से Waymo trip और public transit का इस्तेमाल दो घंटे के भीतर करता है, तो उसके खाते में अपने-आप $2.85 Waymo Cash जमा होगा. यह राशि San Francisco में बस किराये के बराबर है और इसे भविष्य की robotaxi rides के भुगतान में इस्तेमाल किया जा सकेगा.
Waymo के मुताबिक, इस पहल में San Francisco Bay Area की दो दर्जन से अधिक transit agencies शामिल हैं. कंपनी Caltrain commuter system के स्टेशनों पर 40 parking spots lease करने की भी योजना बना रही है. इन जगहों पर Waymo vehicles उपलब्ध रहेंगे, ताकि यात्री ट्रेन स्टेशन से अपने गंतव्य तक जा सकें.
कंपनी का कहना है कि Bay Area, Los Angeles और Phoenix में उसके आधे riders पहले से ही public transit का इस्तेमाल करते हैं. Waymo के अनुसार, रिवॉर्ड प्रोग्राम का उद्देश्य बस और ट्रेन से यात्रा को बढ़ावा देना है.
San José के मेयर Matt Mahan ने साझेदारी का समर्थन करते हुए कहा कि यह तकनीक public transit को replace करने के बजाय मजबूत करने और regional travel को आसान बनाने पर केंद्रित है.
