अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘Super Intelligence’ पहल से जुड़े व्हाइट हाउस के एक आधिकारिक दस्तावेज में वर्तनी की गलती सामने आई है. दस्तावेज में ‘United States’ की जगह ‘Unites States’ लिखा गया, जिसके बाद यह त्रुटि सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गई.
यह गलती उस समय सामने आई, जब ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में Elon Musk, Meta के CEO Mark Zuckerberg, Google के CEO Sundar Pichai और Nvidia के CEO Jensen Huang शामिल थे.
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने सरकारी संचार में ‘Artificial Intelligence’ की जगह ‘Super Intelligence’ या ‘SI’ शब्द इस्तेमाल करने की बात कही है. उनका कहना है कि यह तकनीक केवल ‘artificial’ नहीं है और भविष्य में इसका प्रभाव इंटरनेट से भी बड़ा हो सकता है.
बैठक में AI सुरक्षा और निगरानी पर भी चर्चा हुई. Sundar Pichai ने विकास प्रक्रिया में कंपनी स्तर के नियंत्रण और जोखिम जांच लागू करने की बात कही, जबकि Zuckerberg ने आंतरिक जांच, बाहरी ऑडिट और स्वतंत्र समीक्षा का उल्लेख किया.
