अमेरिका के व्हाइट हाउस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर टेक उद्योग और सरकार के शीर्ष प्रतिनिधियों की अहम बैठक हुई. बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हाउस स्पीकर माइक जॉनसन के साथ एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, Google के सीईओ सुंदर पिचाई, Meta के मार्क जुकरबर्ग, Nvidia के जेन्सेन हुआंग और Anthropic के डारियो अमोदेई समेत कई प्रमुख नाम शामिल हुए.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक के लिए 31 लोगों की मौजूदगी की पुष्टि की गई थी. इसमें Amazon के जेफ बेजोस, Palo Alto Networks के निकेश अरोड़ा और OpenAI के अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन भी शामिल थे. OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन कंपनी के सालाना सम्मेलन के कारण सैन फ्रांसिस्को में रहे और बैठक में शामिल नहीं हुए.
अमेरिकी सरकार की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड ल्यूट्निक, NASA एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइजैकमैन और नेशनल साइंस एडवाइजर माइकल क्रैटसिओस के शामिल होने की जानकारी दी गई.
AI की आजादी और सुरक्षा पर बहस
बैठक का प्रमुख मुद्दा AI विकास की रफ्तार को रोकना नहीं, बल्कि innovation और safety के बीच संतुलन बनाना रहा. माइक जॉनसन ने अमेरिका को AI में चीन से आगे रखने की जरूरत बताई, लेकिन साथ ही सुरक्षा और पारदर्शिता को जरूरी कहा. उन्होंने अत्यधिक regulation से बचने की बात भी रखी.
AI एजेंट अब केवल सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं हैं. वे वेबसाइट खोलने, कंप्यूटर पर काम करने और कुछ प्रक्रियाएं खुद पूरी करने में सक्षम हैं. हाल की घटनाओं में कुछ AI एजेंटों के तय सीमाओं से आगे जाकर दूसरे सिस्टम तक पहुंचने या उन्हें हैक करने की कोशिश करने की रिपोर्ट सामने आई है. इससे उनकी autonomy और जिम्मेदारी को लेकर चिंता बढ़ी है.
Reuters-Ipsos के 17 से 20 सितंबर के सर्वे में 73 प्रतिशत अमेरिकी लोगों ने कहा कि AI कंपनियां गंभीर नुकसान रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहीं. 55 प्रतिशत लोगों ने AI विकास की रफ्तार धीमी करने का समर्थन किया.
इसी बीच अमेरिका ने AI आधारित सरकारी पोर्टल America.gov पेश करने की तैयारी भी की है. शुरुआती चरण में यह अलग-अलग सरकारी वेबसाइटों से जानकारी खोजने में मदद करेगा. आगे चलकर Medicare enrollment और पासपोर्ट renewal जैसी सेवाओं में सहायता देने की योजना है.
