Microsoft नवंबर से Xbox Cloud Gaming को Xbox Game Pass सब्सक्रिप्शन से अलग इस्तेमाल करने का विकल्प देने जा रहा है. कंपनी के अनुसार, यूजर्स Xbox Store से क्लाउड प्ले टाइम खरीद सकेंगे और सपोर्टेड डिवाइसेज पर अपने खरीदे हुए योग्य गेम स्ट्रीम कर पाएंगे.
यह बदलाव उन खिलाड़ियों के लिए है जो कभी-कभार cloud gaming का इस्तेमाल करते हैं और सिर्फ इसके लिए हर महीने Game Pass की फीस नहीं देना चाहते. अभी Xbox Cloud Gaming का इस्तेमाल Xbox Game Pass सदस्यता व्यवस्था से जुड़ा हुआ है, लेकिन नए pay-as-you-go मॉडल में यूजर्स जरूरत के अनुसार क्लाउड प्ले टाइम खरीद सकेंगे.
कैसे काम करेगा नया मॉडल
Xbox टीम के मुताबिक, खिलाड़ी Xbox Store के जरिए cloud playtime hours खरीदेंगे. इसके बाद वे उन गेम्स को स्ट्रीम कर पाएंगे जिन्हें उन्होंने खरीदा है और जो क्लाउड प्ले के लिए eligible हैं. गेम स्ट्रीमिंग के लिए डिवाइस का Xbox Cloud Gaming को सपोर्ट करना भी जरूरी होगा.
Microsoft ने अभी इस घोषणा में प्ले टाइम की कीमत, उपलब्ध पैकेज या हर गेम के लिए लगने वाली समय-सीमा की जानकारी नहीं दी है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि नवंबर में यह सुविधा किन-किन क्षेत्रों में उपलब्ध होगी.
Game Pass के अलावा एक और रास्ता
कंपनी का कहना है कि नया विकल्प उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो occasional cloud gaming चाहते हैं या recurring Game Pass subscription नहीं लेना चाहते. इससे यूजर्स को हर महीने की सदस्यता के बजाय जरूरत के हिसाब से भुगतान करने का विकल्प मिलेगा.
हालांकि, इस व्यवस्था में सभी खरीदे हुए गेम अपने-आप cloud streaming के लिए उपलब्ध होंगे, ऐसा नहीं कहा गया है. Microsoft ने eligible games और supported devices की शर्त रखी है. इनकी पूरी सूची और pay-as-you-go मॉडल की विस्तृत शर्तें कंपनी की ओर से बाद में बताई जानी बाकी हैं.
