Microsoft ने Xbox Insiders के लिए Cloud Playtime खरीदने का विकल्प शुरू किया है. इसके तहत ऐसे eligible गेम स्ट्रीम किए जा सकेंगे, जिन्हें उपयोगकर्ता पहले ही खरीद चुके हैं. यह सुविधा समर्थित डिवाइसों पर उपलब्ध होगी.
कंपनी के अनुसार, क्लाउड प्ले का यह समय गेम की खरीद कीमत के अतिरिक्त शुल्क पर मिलेगा. शुरुआती लॉन्च कीमत में 10 घंटे के लिए 4 डॉलर, 25 घंटे के लिए 8 डॉलर और 50 घंटे के लिए 12 डॉलर देने होंगे. इस हिसाब से प्रति घंटे की लागत क्रमशः करीब 40, 32 और 24 सेंट बैठती है.
Microsoft ने बताया कि खरीदा गया प्ले टाइम इस्तेमाल होने तक उपलब्ध रहेगा. यानी 50 घंटे का पैकेज किसी तय अवधि में समाप्त नहीं होगा, बल्कि पूरा उपयोग होने तक खाते में बना रहेगा.
यह बदलाव उस घोषणा के बाद आया है जिसमें Microsoft ने कहा था कि Game Pass सब्सक्राइबर नहीं रहने वाले उपयोगकर्ता Xbox Store के जरिए क्लाउड प्ले टाइम खरीद सकेंगे. फिलहाल यह विकल्प Xbox Insiders के लिए उपलब्ध कराया गया है.
