Xiaomi 18 Pro भारत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने India Mobile Congress 2026 के दौरान आयोजित Snapdragon Day कार्यक्रम में इसकी पुष्टि की. Xiaomi India के प्रोडक्ट मार्केटिंग एसोसिएट डायरेक्टर गौतम बत्रा के मुताबिक, यह स्मार्टफोन आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा. हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च की सटीक तारीख और कीमत का खुलासा नहीं किया है.
डुअल डिस्प्ले और प्राइवेसी फीचर
फोन में 6.4 इंच की फ्लैट LTPO AMOLED मुख्य स्क्रीन दी गई है. यह 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. कैमरा मॉड्यूल के पास पीछे की तरफ 2.7 इंच की दूसरी LTPO AMOLED स्क्रीन भी दी गई है.
रियर स्क्रीन पर नोटिफिकेशन और विजेट देखे जा सकेंगे. इसमें कस्टम ग्राफिक्स लगाने का विकल्प भी होगा. इस स्क्रीन का इस्तेमाल फोन के मुख्य कैमरे से सेल्फी लेने के लिए किया जा सकता है. फोन में Super Pixel Display 2.0 टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसका उद्देश्य स्क्रीन पर दिख रही जानकारी को आसपास बैठे लोगों की नजरों से बचाना है.
200MP के दो कैमरे और नया प्रोसेसर
Xiaomi 18 Pro में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया जाएगा. फोन 12GB और 16GB रैम तथा 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्पों में आ सकता है. इसमें गेमिंग और लंबे इस्तेमाल के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए रिंग-शेप्ड कूलिंग सिस्टम मिलेगा.
Leica के साथ विकसित कैमरा सिस्टम में 200MP का मुख्य कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है. टेलीफोटो कैमरा 3.2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा. इसके अलावा 50MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. मुख्य और टेलीफोटो कैमरों में OIS सपोर्ट भी मिलेगा.
7,000mAh बैटरी
फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी. यह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी. अन्य फीचर्स में Android 17 आधारित HyperOS 4, Wi-Fi 7 और IP68 रेटिंग शामिल हैं. रिपोर्ट्स में इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये या उससे अधिक होने का अनुमान है, लेकिन आधिकारिक कीमत की घोषणा अभी बाकी है.
