आगरा के लोहामंडी इलाके में रहने वाले तीन दोस्त 17 अक्टूबर को घर से निकल गए. इनमें दो नाबालिग और एक वयस्क शामिल था. पुलिस के अनुसार, एक नाबालिग Instagram Reels से प्रभावित था और उसने दोस्तों को सफल तथा अमीर बनने के बाद ही घर लौटने के लिए राजी किया.

घर से निकलने से पहले नाबालिग ने माता-पिता के लिए एक नोट छोड़ा. इसमें उसने उनसे प्रेम जताते हुए लिखा कि वह ‘बड़ा आदमी’ बनने के बाद लौटेगा. दोस्तों के अचानक लापता होने पर परिवारों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस ने तलाश के लिए तीन टीमें बनाईं और 200 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. इस कार्रवाई के दौरान तीनों को राजा मंडी के पास स्थित चामुंडा माता मंदिर से बरामद कर लिया गया.

पूछताछ में तीनों ने कथित तौर पर बताया कि Instagram पर देखी गई Reels से प्रभावित होकर उन्होंने घर छोड़ने का फैसला किया था. उनका इरादा धन और सफलता हासिल करने के बाद वापस लौटने का था. पुलिस ने तीनों को 24 घंटे के भीतर खोज लिया.