ग्रेटर नोएडा की निराला एस्पायर सोसाइटी में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हंगामे का मामला सामने आया है. आरोप है कि कार्यक्रम में महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई. इसका विरोध करने पर थार सवार युवकों ने सोसाइटी का बूम बैरियर तोड़ दिया.
बताया गया है कि आरोपी तेज रफ्तार में वाहन लेकर वहां से निकलने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान सोसाइटी में मौजूद कई लोग वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. महिलाओं से कथित बदसलूकी और वाहन से बैरियर तोड़ने की घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
