कानपुर में पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक कथित अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है. चौबेपुर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 164 किलोग्राम एल्युमीनियम तार, 98 किलोग्राम कॉपर बाइंडिंग और ट्रांसफार्मर की तीन कॉइल बरामद की गई हैं. कार्रवाई के दौरान 68 हजार रुपये नकद भी मिलने का दावा किया गया है.
पुलिस का कहना है कि चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी पकड़ा गया है. शुरुआती जांच में गिरोह का नेटवर्क कई जिलों तक फैला होने की बात सामने आई है.
मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस चोरी की अन्य घटनाओं और गिरोह से जुड़े संभावित लोगों के संबंध में जांच आगे बढ़ा रही है.
