बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतापगढ़ के कुंडा में प्रस्तावित श्रीराम कथा से पहले वीडियो संदेश जारी किया है. इसमें उन्होंने कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की प्रशंसा करते हुए उन्हें सनातन धर्म का प्रखर और मुखर चेहरा बताया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राजा भैया देशभर में ‘शास्त्र और शस्त्र’ की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं से कुंडा में होने वाले आयोजन में शामिल होने की अपील भी की.

17 से 19 नवंबर तक रामकथा

कार्यक्रम के मुताबिक, प्रतापगढ़ के कुंडा में 17, 18 और 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन दिवसीय श्रीराम कथा होगी. इसके बाद 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दिव्य दरबार आयोजित किया जाएगा.

यह आयोजन राजा भैया के क्षेत्र कुंडा में धार्मिक गतिविधि के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है. आयोजन स्थल पर तैयारियां भी शुरू होने की जानकारी सामने आई है.