प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में उन्होंने देशभर से आए नेशनल टॉपर्स को सम्मानित किया. समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का भारत कौशल को सम्मान देकर ही आगे बढ़ेगा. उन्होंने ITI में प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को भारत का भविष्य बताया और कहा कि कौशल के साथ आगे बढ़ने वालों के रोजगार को कोई नहीं छीन सकता.

मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर रोजगार पर जताई जा रही चिंताओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि AI के कारण काम छिनने की आशंकाओं के बीच युवाओं को अपने कौशल पर भरोसा रखना चाहिए.

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौर में लोगों को समझ आया कि केवल आर्थिक स्थिति पर्याप्त नहीं है और कौशल के बिना गुजारा मुश्किल हो सकता है. उनके मुताबिक, उस समय कुशल कामगारों ने देश को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ पहुंचे. प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम से पहले उनसे बातचीत भी की.