उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 नवंबर 2026 को 10 IPS अधिकारियों के तबादले किए. नई तैनातियां लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, आगरा, फतेहगढ़, बदायूं और मेरठ समेत कई स्थानों पर की गई हैं.
2020 बैच के पुनीत द्विवेदी को DGP मुख्यालय, लखनऊ से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है. वाराणसी में तैनात नीतू को गौतमबुद्धनगर और कानपुर नगर में तैनात शिवा सिंह को आगरा पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है. लखनऊ में तैनात अमित कुमावत को गाजियाबाद में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है.
2021 बैच की किरण यादव को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय, लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) नियुक्त किया गया है. प्रयागराज के पुष्कर वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर फतेहगढ़ भेजा गया है, जबकि आगरा में तैनात आदित्य को बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है.
गौतमबुद्धनगर में तैनात शैव्या गोयल को गाजियाबाद में अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है. शाहजहांपुर की अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भंवरे दीक्षा अरुण को मेरठ के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में भेजा गया है. सोनभद्र में तैनात 2022 बैच की माविस टाक को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.
